टीआरपी न्यूज। इस साल चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू हो रही है। इसी दिन नवसंवत्सर है। इस बार नवरात्र में 3 सर्वार्थ सिद्धि योग और 1 अमृत सिद्धिय योग बन रहा है। इसमें की जाने वाली उपासना, साधना, पूजन, हवन, जाप का श्रेष्ठ पुण्य प्राप्त होगा।

बुधवार को प्रतिपदा सूर्योदय पूर्व से शाम 5.27 तक रहेगी। घटस्थापना सुबह सूर्योदय से 12.20 तक तथा अभिजित मुहुर्त में 11.57 से 12.32 बजे तक शुभ मुहूर्त में किया जा सकता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

26 मार्च को सुबह 6.29 से सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा जो अगले दिन 27 को सुबह 10.08 बजे तक रहेगा। 30 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6.25 से शाम 5.19 तक रहेगा। 2 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6.22 से शाम 7.28 तक रहेगा। 30 मार्च को शाम से अमृत सिद्धि योग निर्मित हो रहा है, जो अगले दिन सुबह 6.23 तक रहेगा।

दुर्गाष्टमी 1 व श्रीरामनवमी 2 अप्रैल को मनाई जाएगी

इस बार इस प्रकार दुर्गाष्टमी 1 अप्रैल व श्रीरामनवमी 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। 2 अप्रैल को रामनवमी पर शाम 7.28 बजे के बाद पुष्य नक्षत्र आरंभ हो रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।