रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट का गेट तकनीकी खराबी के चलते लॉक हो गया। करीब 40 मिनट तक फ्लाइट का गेट नहीं खुला, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से अधिक यात्री सवार थे।

तकनीकी खामी बनी वजह

सूत्रों के मुताबिक, गेट लॉक होने की वजह टेक्निकल इश्यू था। फ्लाइट दोपहर 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। लैंडिंग के बाद गेट खुलने में तकनीकी परेशानी आई और यात्री करीब 40 मिनट तक विमान के अंदर फंसे रहे।

यात्रियों के अनुसार फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित हुई थी। गेट की स्क्रीन पर कोई इंडिकेशन नहीं आ रहा था, इसी वजह से गेट नहीं खुल पा रहा था। कोई बड़ी समस्या नहीं थी, लेकिन बाहर आने में देर हो गई।

See also  CG News : विधानसभा चुनाव के लिए 1200 से अधिक अधिकारियों, प्राध्यापकों, शिक्षकों को दिया गया दंडाधिकारी पावर, देखें जारी राजपत्र

करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद ही गेट खुल सका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल सके। इस घटना के चलते एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हड़कंप का माहौल बन गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।