Mantralaya

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। शासन ने इस संबंध में एक लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार निहारिका बारिक को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का एडिश्नल राज्य दिया गया है। वहीं सीआर प्रसन्ना को  ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान से मुक्त कर दिया गया है।

वहीं हिमशिखर गुप्ता को गृह एवं जेल विभाग, चंदन कुमार को नियंत्रक खाद्य औषधि, राजेंद्र कटारा को पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। आईएएस अधिकारी कुलदीप शर्मा को रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं की जिम्मेदारी दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।