टीआरपी डेस्क। टेंडर दिलाने के नाम पर सूरजपुर जिले में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने कांग्रेस नेता के अलावा एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैष इस मामले में पीड़ित हितेश अग्रवाल ने कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2021 में कोविड महामारी की वजह से उसकी फैक्ट्री बन्द होने के कगार में थी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात रायपुर के रहने वाले श्रीनिवास अय्यर से हुई। उसने सीएम हाउस से टेंडर दिलाने के नाम पर उसकी मुलाकात वासुदेव यादव से कराई। इसके बाद दोनो आरोपियों ने मिलकर टेंडर दिलाने के एवज में पीड़िता से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बिलासपुर में हीट वेव से 2 लोगों की मौत, गर्मी की वजह से छत्तीसगढ़ में 6 लाेगों की गई जान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।