बड़ी खबर: उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के साथ धोखाधड़ी, 1 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के एक सरकारी अधिकारी के साथ 1 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, रायपुर के उच्च शिक्षा विभाग के उपसचिव समरेंद्र सिंह के साथ 1 लाख 5 हज़ार रूपए की धोखाधड़ी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, उपसचिव समरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी के उपचार के लिए गूगल से नंबर निकालकर हरिद्वार में आनलाइन बुकिंग करवाई थी। दोबारा जब समरेंद्र सिंह ने बुकिंग के लिए कॉल किया तब उनका कॉल ठग के पास चला गया। ठग ने होटल के साथ उपचार के लिये धरोहर राशि मांगी। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने ठग के अकाउंट में पैसे डाल दिये।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Assembly Winter Session : नए विधानसभा भवन में पहला सत्र! शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने लगाए 628 सवाल…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।