रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकार मनरेगा में 11 नए लोकपालों की भर्ती करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने आवेदन मंगवाए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 11 नए लोकपाल काम करेंगे।

इन जिलों के लिए निकली वैकेंसी

सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक यह 11 लोकपाल बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बालोद, बलौदा बाजार भाटापारा, गरियाबंद, सुकमा, सूरजपुर और मुंगेली जिले में एक-एक पद पर काम करेंगे। यह भर्ती राज्यस्तरीय भर्ती है।

ऐसे करना होगा आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र सिर्फ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के द्वारा ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आखिरी तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। लोकपाल की भर्ती में आवेदन करने के लिए www.cgstate.gov.in और www.mgnrega.cg.nic.in वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।

इस पते पर भेजें आवेदन

आवेदन पत्र भेजने का पता है- आयुक्त, महात्मा गांधी मनरेगा, विकास आयुक्त कार्यालय, तृतीय तल, कक्ष क्रमांक-19, विकास भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर।

See also  कोरोना इन छत्तीसगढ़ : 24 घंटे में 5818 नए मरीज, रायपुर में 2287 दुर्ग में 857 नए पॉजिटिव, 31 की मौत

यह होनी चाहिए योग्यता

सरकार की तरफ से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक इस भर्ती में शामिल होने वाले शख्स की उम्र भर्ती के वक्त 66 साल से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाले को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ, एकेडमिक, सोशल वर्क और मैनेजमेंट में से किसी भी एक में कम से कम 10 वर्षों के काम का अनुभव होना चाहिए। लोकपाल के तौर पर सेवा देने वाले व्यक्ति को हर महीने अधिकतम 45 हजार रुपए पारिश्रमिक के तौर पर मिलेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।