अंडा और मुर्गा खाने वाले 11 लोग हुए बीमार, एक की मौत

दंतेवाड़ा। छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुर्गा और अंडा खाने के बाद सल्फी पीने से 11 लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें से 16 साल के किशोर की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बीमार 6 मजदूरों का पालनार में और 4 लोगों का किरंदुल के परियोजना अस्पताल में इलाज चल रहा है। 4 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

पालनार ग्राम पंचायत के देवा, बुधराम, अक्षय समेत कुल 11 ग्रामीण नकुलनार में मजदूरी काम करने गए थे। वे 3-4 दिनों से वहीं डेरा में रहकर ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, 2 दिन पहले सभी ने रात में मुर्गा और अंडा बनाकर खाया था। जिसके बाद सभी ने सल्फी भी पी ली। फिर सुबह भी इसे ही खा लिया जिसके बाद एकाएक सभी की अचानक तबीयत बीगड़नी शुरू हुई। सभी ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए।

See also  गरीबों के हक पर डाका : राशन विक्रेता ने बेच दिया 124 क्विंटल चावल, शिकायत की जांच के बावजूद अब तक नहीं हुई कार्रवाई

सभी का घर पर ही देसी इलाज किया जा रहा था। इधर, शुक्रवार की सुबह 16 साल के एक किशोर अक्षय की अचानक तबीयत जादा बिगड़ गई। जिसे अस्पताल लाने की परिजन तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।