छत्तीसगढ़: 5 शिक्षक समेत 17 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, नवोदय स्कूल बना कन्टेन्मेंट जोन

टीआरपी डेस्क। छ्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक नवोदय स्कूल के पांच शिक्षक सहित 17 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले है। जिला प्रशासन के द्वारा नवोदय स्कूल को कन्टेन्मेंट जोन बनाया गया है।

अब स्कूल के बाकी स्टाफ और बच्चों की कोरोना जांच की जा रही है। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 6015 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी।

वहीं 4636 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग,जशपुर और जांजगीर चाम्पा से है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।