विशेष संवादाता, रायपुर। डिप्टी सीक्रेटरी को कई दिनों की बार बार पूछताछ के बाद आखिरकार ईडी ने उन्हें आज दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिल रही है ईडी ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग की अवैध वसूली सहित मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने पिछले दिनों इनके घर छापा भी मारा था। ईडी ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड माँगा था, लेकिन स्पेशल कोर्ट ने सिर्फ 4 दिन की ही रिमांड दी है।

जहां उनके घर बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इनके तार जेल में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के अवैध वसूली के मामले जेल में निरुद्ध आइएएस समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी और इनके भाई लक्ष्मीकांत तिवारी सहित एक अन्य कारोबारी से तार जुड़े होने की बात हो रही है।

बहरहाल, ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। आज ईडी कोर्ट में इनको पेश कर 14 दिन के रिमांड पर लेने की डिमांड की। पहले अधिवक्ता फैजल रिजवी ने सौम्या चौरसिया का पक्ष रखते हुए पैरवी की। उसके बाद खुद सौम्या चौरसिया ने कोर्ट रूम में बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि जमीन उनके नाम की नहीं उनके परिवार के नाम की है। मुझे और ऑफिस को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  CG News: रायपुर में स्वाइन फ्लू के फिर मिले चार नए मरीज, अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी

हालांकि अभी तक ईडी ने प्रेस रिलीज जारी नहीं किया है उन्हें मनी लांड्रिंग के अलावा और मामले का आधार बनाया। बता दें कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पूर्व में ही कहा था कि राजनीतिक साजिशों को अंजाम देने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीएम ने यह भी कहा था कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएगा। वैसे वैसे ईडी यहां डराने के लिए आती रहेगी।

अभी हाल ही में सीएम भूपेश ने ईडी के पूछताछ के तरीके पर आरोप लगाया था। इनके द्वारा किए जा रहे अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे। जरूरत पड़ी तो ईडी पर वैधानिक पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।