छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान अजय चन्द्राकर ने राज्यपाल के भाषण से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधायकों को हिंदी में वितरित की गई कॉपी और अंग्रेजी में पढ़े गए भाषण में अंतर था। सदन में यह मुद्दा अजय चंद्राकर एवं बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सांसदीय कार्य मंत्री के द्वारा विशेषाधिकार हनन कै मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह अब तक के इतिहास में पहली घटना है।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आरक्षण के बारे में अंग्रेजी में एक लाइन और हिंदी में बढा चढ़ा कर बनाई गई लाइन जोड़ी गई है। वहीं इसपर बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में कहा कि राज्यपाल के साथ धोखा हुआ है। यह राज्यपाल के अभिभाषण का अपमान है।

विपक्ष ने कहा कि राज्यपाल ने जो बोला वो वितरित नहीं किया गया। लाईन बदली गई है। मूल बात विधानसभा में गलत करने की कोशिखें की गई हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज तक के विधानसभा के इतिहास में नहीं हुआ जब राज्यपाल के भाषण की लाइनें ही बदल दी गई हों। विधानसभा का अपमान हुआ है इससे बड़ा फ्रॉड नहीं हो सकता। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा होने लगा। सदन में शोर-शराबे के बीच कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

See also  अब ऑनलाइन होगी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा, मॉनिटरिंग पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।