Chhattisgarh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आज मतदाताओं का आंकड़ा जारी किया। राज्‍य की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी रीनाबाबा साहेब कांगाले ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि राज्‍य में कुल वोटरों की संख्‍या बढ़कर 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 हो गई है।

आज छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग शाम को आयोजित प्रेसवार्ता में सीईओ कंगाले ने बताया कि राज्‍य की अनुमानित जनसंख्‍या 3 करोड़ 03 तीन लाख 80 हजार है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अंतिम प्रकाशन इस वर्ष 5 जनवरी को किया गया था। तब 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार नौ वोटर थे। इनमें 97 लाख 26 हजार 783 पुरुष और 97 लाख 26 हजार 415 महिला व 811 तृतीय लिंग के थे। 2 अगस्‍त की स्थिति में यह संख्‍या बढ़कर 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 पहुंच गई है। इसमें पुरुष वोटरों की संख्‍या 98 लाख 6 हजार 906, महिला वोटरों की संख्‍या 98 लाख 32 हजार 757 और तृतीय लिंग के वोटरों की संख्‍या 767 हो गई है।

जानिए कितनी है युवा वोटरों की संख्‍या

सीईओ कंगाले ने बताया कि जनवरी 2023 में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 3 लाख 9 हजार 464 थी, जो अब बढ़कर 4 लाख 25 हजार 698 हो गई है । वहीं, वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्‍या 2 लाख 2 हजार 740 है। इनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।