रायपुर। Chhattisgarh Assembly Monsoon Session छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन में जल जीवन मिशन का लक्ष्य पूरा नहीं होने को लेकर प्रश्नकाल में जबर्दस्त हंगामा हुआ। पीएचई मंत्री रुद्र गुरू विपक्ष के सवालों पर सदन में घिरते नज़र आये। सवालों का समुचित जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सदन में घिरे पीएचई मंत्री, जल जीवन मिशन मेंं विपक्ष ने लगाई सवालों की झड़ी

Chhattisgarh Assembly Monsoon Sessionसदन की कार्यवाही शुरु होते ही बीजेपी की रंजना साहू ने सवाल पूछते हुए कहा था कि लक्ष्य पूरा क्यों नहीं हुआ और इसमें राज्यांश और केंद्रांश कितना है। जिसके जवाब में पीएचई मंत्री ने माना कि कोविड के कारण मिशन के काम में देरी हुई। लेकिन, टेंडर लगना शुरू हो गया है और समय सीमा में काम पूरा किया जाएगा।

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session इसके बाद अजय चंद्राकर ने सवालों की झड़ी लगा दी। बाद में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल भी इस सवाल पर सरकार को जमकर घेरा। देर तक हंगामा मचने के बाद विपक्ष ने विधानसभा से ​बर्हिगमन कर दिया।

See also  वादों को याद दिलाने पत्र : पूर्व सीएम डॉ. रमन ने मुख्यमंत्री भूपेश और शिक्षा मंत्री चौबे को लिखा लेटर

इससे पहले सदन ने दिवंगत पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह और पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। 10 मिनट बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसमें वन विभाग, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन और खनिज विभाग से सवाल पूछे जा रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।