टीआरपी डेस्क। ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के मामले में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बड़ी कार्रवाई की है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई के दौरान लापरवाही बरतने पर राजपुर थाने में तैनात एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

12 जून की कार्रवाई बनी वजह

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 12 जून को थाना राजपुर के सामने की गई मोटर व्हीकल एक्ट चेकिंग के दौरान हुई गंभीर लापरवाही को लेकर की गई है। इस चेकिंग के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने नियमों की अनदेखी की और गंभीर चूक की, जिसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची।

एसपी का सख्त रुख

मामले की जांच के बाद एसपी वैभव बैंकर ने लापरवाही को गंभीर मानते हुए सभी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन सर्वोपरि है, और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए लगाया था टिफिन बम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।