रायपुर। तेलीबांधा चौक से वीआईपी चौक तक डिवाइडर सौंदर्यीकरण के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने इस प्रकरण में लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना के आरोप में तीन इंजीनियरों और एक जोन कमिश्नर के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।

इन पर हुई कार्रवाई?

  1. उप अभियंता प्रभाकर शुक्ला: आरोपों की पुष्टि होने के बाद निलंबित। फिलहाल उन्हें संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विकास विभाग में अटैच किया गया है।
  2. अधीक्षण अभियंता हेमंत शर्मा और कार्यपालन अभियंता शिबुलाल पटेल: दोनों अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। पेंशन नियमों के तहत उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
  3. तत्कालीन जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया: इनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है।

जानें क्या है मामला?

तेलीबांधा चौक से वीआईपी चौक तक डिवाइडर के सौंदर्यीकरण कार्य में एमआईसी (मंडलीय स्तरीय समिति) के निर्देशों की अवहेलना का मामला सामने आया था। इस संबंध में मिली शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

See also  साड़ी के आँचल में फंसकर गिरा बैलट पेपर, मतदान केंद्र में मच गया हंगामा, लोगों ने कर दी पत्थरबाजी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।