छत्तीसगढ़: दीवाली से पहले किसानों को बड़ा उपहार, न्याय योजना के हितग्राहियों को खाते में मिले 1866 करोड़

रायपुर। दीवाली से पहले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा उपहार दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को 1866 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जिसमें राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहि शामिल है।

हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस अवसर पर सीएम बघेल ने कहा कि दीवाली से पहले ही सभी किसानों, मजदूरों के खाते में राशि अंतरित की गयी है, आप सभी को बहुत बधाई। दीपावली नजदीक है, आप सभी की दीपावली अच्छे से हो इसलिए ये राशि आप सभी के काम आएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।