रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। एक युवा सीमेंट व्यवसायी और सीए, नितिन अग्रवाल ने तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त को थप्पड़ जड़ दिया और अपशब्द कहे। मामला तब गरमाया जब तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौहारपारा इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

सीमेंट सीट हटाने को लेकर हुआ विवाद

घटना के दौरान, तहसीलदार ने व्यवसायी नितिन अग्रवाल को दुकान के बाहर रखे सीमेंट सीट को तुरंत हटाने को कहा। पहले से सीट हटवा रहे व्यवसायी ने इस बात पर गुस्से में आकर तहसीलदार को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नितिन अग्रवाल को हिरासत में लिया और तहसीलदार के बयान पर मामला दर्ज किया।

तहसीलदार के पिछले विवाद

यह पहली बार नहीं है जब तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उन्होंने एक व्यवसायी का मोबाइल छीन लिया था। युवक वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जिस पर तहसीलदार ने आपत्ति जताते हुए उसका फोन छीन लिया। हालांकि, बाद में फोन लौटा दिया गया। शासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।