छत्तीसगढ़ सीडी केस: सुनवाई 5 मार्च तक टली, CBI ने की है छत्तीसगढ़ सरकार को भी पार्टी बनाने की मांग
छत्तीसगढ़ सीडी केस: सुनवाई 5 मार्च तक टली, CBI ने की है छत्तीसगढ़ सरकार को भी पार्टी बनाने की मांग

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित फर्जी सीडी कांड की सुनवाई दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने की सीबीआई की मांग पर 11 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। साथ ही सीबीआई ने आज 11 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में एक आवेदन लगा दिया कि इसमें छत्तीसगढ़ सरकार को भी पार्टी बनाया जाए।

इसके चलते कारण आज जो सुनवाई होने वाली थी वह मार्च 2021 के लिए आगे बढ़ा दी गई अब इसकी सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली मार्च में करेगी।

CBI ने की कथित सेक्स सीडी को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रांसफर करने की मांग

सीबीआई ने अपनी याचिका में इस मामले का ट्रायल दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ कि ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई कि याचिका का विरोध नहीं किया। एसजी तुषार मेहता ने कहा कि स्थानांतरण कि मांग प्रभाव कि वजह से की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा राज्य सरकार ने विरोध नहीं किया तो सीबीआई कि याचिका को हम मंजूर करते हैं।

See also  याचिकाकर्ता ने PSC घोटाले की जांच CBI से कराने की उठाई मांग : पीएससी की एक और गड़बड़ी हुई उजागर
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।