रायपुर। राजधानी के नामी होटलों में शुमार होटल जोन बाय द पार्क (Hotel Zone by The Park Raipur) पर आज बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda sealed Hotel Zone by The Park) ने ताला जड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार होटल पर 10 करोड़ 98 लाख 55 हजार रुपए का कर्ज था। साथ ही होटल प्रबंधन द्वारा काफी समय से कर्ज की राशि के अलावा ब्याज की राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा था। बैंक ने इससे पहले होटल को कर्ज चुकाने की सूचना जारी की थी। साथ ही 60 दिन का समय भी दिया था।

बैंक द्वारा दी गई समयावधि में कर्ज न चुका पाने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने बुधवार को होटल जोन बाय द पार्क (Hotel Zone by The Park ) में ताला जड़ दिया है। साथ ही बैंक द्वरा इस होटल के मुख्य द्वार पर सूचना लगा दी गई है। जिसमें लिखा है कि यह संपत्ति बैंक ऑफ बड़ौदा में बंधक है तथा बैंक द्वारा SARFAESI ACT (2002) के तहत वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। कोई भी व्यक्ति इस संपत्ति की खरीद/ बिक्री बैंक की अनुमति के बिना न करें।

See also  बैंक के चपरासी ने कर दिया 33 लाख का घोटाला, ग्राहकों ने भरोसा करके काम दिया, दो सालों तक मौज उड़ाता रहा, मामला उजागर हुआ तो...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।