रायपुर। सीएम भूपेश बघेल अस्वस्थ चल रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि वह प्रतिदिन योग करते हैं। हर साल वह योग दिवस पर अपनी तस्वीरें भी साझा करते हैं। मगर इस साल वह योग करते हुए अपनी तस्वीर साझा नहीं कर पा रहे हैं।

क्या लिखा है सीएम ने

आप सब जानते हैं कि मैं प्रतिदिन योग करता हूँ। सभी साथियों की तरह प्रतिवर्ष मैं भी योग दिवस पर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनता हूँ। लेकिन इस बार थोड़ी अस्वस्थता के कारण योग नहीं कर पा रहा हूँ, इसलिए आज की तस्वीर भी साझा नहीं कर पा रहा हूँ। ठीक होते ही मैं पुनः योग शुरू करूँगा। आप सब प्रतिदिन योग करें, योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएँ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  जून महीने में ही व्यापमं की 40 परीक्षाएं, निःशुल्क आवेदन और जिलों में परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों की संख्या में हुआ इजाफा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।