Sushil

रायपुर। छत्तीसगढ़ आचार संहिता को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इस बीच अब जनता कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार कर रही है।

वहीं कांग्रेस भी अपनी सत्ता बरकरार रखने प्रत्याशियों के नामों पर काफी मंथन कर रही है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस बार कांग्रेस हारे हुए उम्मीदवारों पर दोबारा दांव नहीं लगाएगी। पार्टी वर्ष 2018 के चुनाव में हारने वाले उम्मीदवारों को दोबारा टिकट नहीं देगी।

पार्टी के इस फैसले से कांग्रेस के कई दावेदारों के साथ पार्टी के कुछ वर्तमान विधायकों के भी टिकट कटने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में पार्टी करीब तीन दर्जन सीट पर नए चेहरे, युवा और महिला उम्मीदवारों को मौका दे सकती है।

बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में 68 सीट पर जीत दर्ज की थी। पार्टी के नेता ने कहा कि वर्ष 2018 में लहर के बावजूद हारने वाले उम्मीदवारों को दोबारा टिकट नहीं दिया जाएगा। बता दें कि पार्टी ने वर्तमान विधायकों के लिए सर्वे भी कराया है। इसके मुताबिक एक दर्जन विधायकों के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। ऐसे में इन विधायकों के भी टिकट पार्टी रोक सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।