छत्तीसगढ़ः सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी कांग्रेसी विधायक की पत्नी, पिछले तीन दिनों से जारी है प्रदर्शन

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक की पत्नी सरकार के खिलाफ पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठी है। बता दें कि बिजापुर से कांग्रेस के विधायक विक्रम मंडावी की पत्नी किरण शाह मंडावी पिछले तीन दिन से धरना दे रही हैं।

विधायक मंडावी की पत्नी पेशे से एक शिक्षक हैं। किरण प्रधानपाठक के पद पर बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में पदस्थ हैं और वेतन विसंगति के विरोध में धरना दे रही हैं। वेतन विसंगति के खिलाफ प्रदेशभर में 80 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक हर ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि शिक्षाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा और वेतन विसंगति दूर की जाएगी। सरकार को बने चार साल से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है, लेकिन वेतन विसंगति को दूर करने की दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है।

इस बारे में विधायक विक्रम मंडावी का कहना है कि मेरी पत्नी किरण शाह मंडावी सहायक शिक्षक हैं। सरकारी नौकरी में रहने के चलते वह वेतन विसंगति को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रदेश में एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक हैं। इसमें करीब 80 हजार वेतन विसंगति के खिलाफ ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को सभी सहायक शिक्षक राजधानी पहुंचकर और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।