छत्तीसगढः इस जिले में फैली जानलेवा अज्ञात बीमारी ! पैरों में सूजन बन रही मौत का कारण

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ का दक्षिण बस्तर क्षेत्र इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के रंगाईपाड़ में एक अज्ञात बीमारी से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है।

अचानक हो रही ग्रामीणों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग को भी सकते में डाल दिया है। इस अज्ञात बीमारी को लेकर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली आनन-फानन में प्रशासन ने एक मेडिकल टीम को रवाना कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मौतों का सिलसिला सुकमा जिले के रेगड़गट्टा में 61 लोगों की अज्ञात बीमारी से मौत के बाद अब रंगाईपाड़ में जारी है। ऐसी सूचना है कि पैर में सूजन जैसी बीमारी लोगों को मौत की नींद सुला रही है।

फिलहाल मौके पर गई टीम को 5 लोगों में अज्ञात बीमारी के लक्षण मिले हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां मरीजों का उपचार आरंभ कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।