Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस अधिकारी के परिवार को सिर्फ इसलिए सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने दूसरे समाज की लड़की से शादी की।

यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। सरगुजा संभाग में पदस्थ DSP मेखलेंद्र प्रताप सिंह ने कुछ समय पहले एक अन्य समाज की युवती से विवाह किया था। इस विवाह से नाराज गांव के कुछ लोगों ने न सिर्फ उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया, बल्कि उनके गांव में रह रहे परिजनों को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

परिजनों को धमकी और अपमान

मेखलेंद्र सिंह की शिकायत पर कोटा थाने में FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शादी पूरी तरह सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ की गई थी, इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें धमकाते रहे और उनके परिवार को अपमानित करने का सिलसिला जारी रखा।

नामजद आरोपियों पर केस

कोटा पुलिस ने DSP की शिकायत पर वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र पाल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ है और पुलिस जांच में जुटी है।

See also  छत्तीसगढ़ बोर्ड का बड़ा फैसला; अब 10वीं-12वीं के साथ ही होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया शेड्यूल और वजह

ASP ने माना आरोप सही

बिलासपुर की एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद नियमानुसार केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी व्यक्तिगत पसंद के चलते सामाजिक दबाव या धमकी का शिकार नहीं होना चाहिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।