Chhattisgarh Electricity Bill: छत्तीसगढ़ के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। जुलाई में आने वाला आपका जून का बिजली बिल जेब पर भारी पड़ने वाला है। इस बार बिजली कंपनियों ने एफपीपीएएस (FPPAS) शुल्क में 2 फीसदी का बड़ा इजाफा कर दिया है। अब आपको 11.23 फीसदी की दर से यह चार्ज देना होगा, जो पहले 9.13 फीसदी था।

अगस्त में और बढ़ेगी महंगाई

सिर्फ जुलाई ही नहीं, अगस्त का महीना और भी परेशान करने वाला होगा। अगस्त में जब जुलाई का बिल आएगा, तब न सिर्फ यह FPPAS शुल्क वसूला जाएगा, बल्कि राज्य में नया और महंगा बिजली टैरिफ भी लागू हो जाएगा। यानी कुल मिलाकर बिजली के दाम और महंगे हो जाएंगे।

क्यों महंगा हो रहा बिजली का बिल?

पावर कंपनी के जानकारों की मानें तो इस बार बाहर से महंगी बिजली खरीदना कंपनी की मजबूरी बन गई है। गर्मी के कारण डिमांड सात हजार मेगावाट तक पहुँच गई थी, जिसे पूरा करने के लिए कंपनी को दूसरे राज्यों से बिजली लेनी पड़ी।

See also  महासमुंद में प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज के लिए नॉर्म्स हुए पूरे, NMC को भेजा गया पत्र

इसके साथ ही कोरबा के 210 मेगावाट के दो पावर प्लांट बीते दो महीनों से बंद पड़े हैं। अभी भी एक प्लांट बंद है, जिससे अपना उत्पादन कम हो गया है। इसी का खामियाजा अब उपभोक्ताओं को अपनी जेब ढीली करके चुकाना पड़ रहा है।

साल भर का ये रहा गणित

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ इस बार ही दाम बढ़े हैं, तो ऐसा नहीं है। FPPAS शुल्क हर महीने बदलता है, जिससे बिजली के रेट ऊपर-नीचे होते रहते हैं। दिसंबर के बिल में 13.64 फीसदी तक यह चार्ज वसूला गया था। तब ग्राहकों को पुराने और नए शुल्क का डबल झटका लगा था। मार्च में 5.91%, अप्रैल में 4.24% और मई में यह घटकर 3.98 फीसदी तक आया था। मई के बिल में यह 9.13 फीसदी रहा और अब जुलाई के बिल में यह 11.23 फीसदी हो गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।