विधानसभा सत्र के बीच छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

रायपुर। एक ओर छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र का आयोजन जारी है। वहीं प्रदर्शनकारियों में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन भी शामिल हो गया है। पहले चरण के तहत अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नया रायपुर सचिवालय इंद्रावती भवन में प्रदर्शन किया। द्वितीय चरण 18 मार्च 2023 को राजधानी रायपुर में प्रांत स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित है।

बता दें कि यह प्रदर्शन केवल राजधानी में ही नहीं पूरे प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी 14 सूत्री मांगों लेकर कर रहे हैं। लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का आज पहला दिन हैं। 14 स्तरीय मांगो को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य के सभी 146 ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन हुआ। अधिकारी कर्मचारी संघ मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

14 सूत्रीय मांगों में शामिल मुख्य मांगें

– 14 सूत्रीय मांगों पर वेतन विसंगति सहित अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट तत्काल सरकार को सौंपी जाए।

– कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान लंबित 5% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए।

– कांग्रेस घोषणा पत्र अनुसार राज्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए।

– पुराना बस स्टैंड पंडरी, रायपुर को धरना स्थल घोषित किया जाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।