रायपुर। खेतों में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन का चलन देश के किसानों के बीच बढ़ा है। कुछ किसान खुद ड्रोन खरीदकर इसके जरिए अपने खेतों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं। मगर छत्तीसगढ़ का एक किसान ऐसा भी है जो कीटनाशक के छिड़काव और खेतों की देखभाल के लिए 7 करोड़ खर्च कर हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहा है।

बता दें इस किसान का नाम राजाराम त्रिपाठी है। जो कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के रहने वाले हैं। बता दें किसान राजाराम अपने 1000 एकड़ के खेतों में दवाओं के छिड़काव, खेतों की निगरानी और अन्य कृषि कार्यों के लिए 7 करोड़ रपुए का हेली कॉप्टर खरीद रहे हैं।

हॉलैंड की रॉबिन्सन कंपनी का आर-44 मॉडल (चार सीट वाला) हेलीकॉप्टर भी राजाराम ने बुक कर दिया है। इसे कीटनाशकों के छिड़काव और अन्य कृषि कार्यों के लिए तैयार किया जा रहा है।

हाल ही में किसान राजाराम ने इंग्लैंड और जर्मनी का दौरा किया था। उन्होंने उर्वरक छिड़काव के लिए हेलीकॉप्टरों का उपयोग देखा। इसे देखते हुए उन्होंने भी हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया। हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए उनके बेटे और छोटे भाई पायलट ट्रेनिंग के लिए उज्जैन स्थित एविएशन एकेडमी जाएंगे।

See also  छत्तीसगढ़: नये नियुक्त हुए शिक्षकों का पदांकन आदेश जारी… देखिये आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।