रायपुर। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के कैडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार 2024 बैच के 180 आईएएस अधिकारियों को उनके संबंधित कैडर आवंटित किए गए हैं। इनमें से छत्तीसगढ़ को भी तीन नए आईएएस अधिकारी मिले हैं, जो सभी आउटसाइडर कैटेगरी से हैं।

मंत्रालय द्वारा लिस्ट जारी किए जाने के बाद संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग प्रक्रिया पूरी करेंगी। छत्तीसगढ़ को जो तीन अधिकारी मिले हैं, उनकी जानकारी इस प्रकार है:

अक्षय दोशी:
रैंक: 75
गृह राज्य: पश्चिम बंगाल
कैटेगरी: जनरल
अक्षय को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

विपिन दुबे:
रैंक: 238
गृह राज्य: उत्तर प्रदेश
कैटेगरी: जनरल
विपिन भी छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं देंगे।

क्षितिज गुरभेले:
रैंक: 441
गृह राज्य: महाराष्ट्र
कैटेगरी: अनुसूचित जाति (एससी)
क्षितिज को भी छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ बारिश का येलो अलर्ट, 7 जिलों में बाढ़ की चेतवानी, जानें रायपुर के मौसम का हाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।