रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सांसद विक्रम उसेंडी को आवंटित बंगले का आवंटन रद्द कर दिया है। साथ ही

उन्हें दिवाली से पहले बंगला खाली करने का नोटिस भी जारी कर दिया है। इस दिवाली में (Chhattisgarh)

की राजधानी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President of Chhattisgarh) व सांसद विक्रम उसेंडी

(MP, Vikram Usendi) के घर में अंधेरा रहेगा।

 

मंत्री अमरजीत भगत को वही बंगला किया आवंटित 

आपको बता दें कि विक्रम उसेंडी जब सूबे में वन मंत्री थे तब उन्हें वह बंगला आवंटित हुआ था। बाद में

जब सांसद बने तो भी वहीं बंगला उन्हें मिला, लेकिन इस चुनाव में हार जाने के करीब 10 माह बाद

राज्य सरकार ने अचानक उनके बंगला आवंटन को रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ ही यह बंगला

मंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) को आवंटित कर दिया गया है। नोटिस मिलने के साथ ही

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी (Vikram Usendi) इस निवास को छोड़कर जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

See also  प्रदेश भर के जनपद-जिपं में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव एक साथ, जोड़-तोड़ शुरू, अधिकांश जिलों में तीर्थ यात्रा पर ले जाये गए सदस्य…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।