रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है। मंत्री जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही।

इस दौरान जायसवाल ने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258 जो कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है को दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग रखी है। वर्तमान में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ के लोगो को राजधानी तक पहुचने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस ट्रेन के दुर्ग तक जाने से राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी।

इसी तरह से एक अन्य मांग में स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग की है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी, जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

See also  14 माह की नन्ही सृष्टि के ईलाज की जिम्मेदारी उठाए एसईसीएल प्रबंधन- ज्योत्सना महंत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।