रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। यह आदेश रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से सोमवार को जारी हुआ।

प्रमुख बदलावों में, दंतेवाड़ा फैमिली कोर्ट के जज संतोष कुमार तिवारी को जशपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर में कार्यरत लवकेश प्रताप सिंह बघेल को बिलासपुर के द्वितीय फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) कोर्ट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

कोरबा की जज ज्योति अग्रवाल का तबादला पेंड्रारोड जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में हुआ है, जबकि अच्छेलाल काछी को बिलासपुर से रायपुर भेजा गया है। किरण थवाईत को पेंड्रारोड से रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, रायपुर की नीरू सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, और कटघोरा के राहुल शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है। वहीं, वर्तमान डिप्टी डायरेक्टर सुमीत कुमार हर्षयाना का तबादला अंबिकापुर किया गया है, और अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी लोकेश पाटले को कोरबा भेजा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।