टीआरपी। Chhattisgarh is joining the leading states of the country : वैसे तो छत्तीसगढ़ की संस्कृति हजारों साल से अपनी खास पहचान बनाए हुए है। लेकिन, विकास के मामले में अन्य प्रदेशों से काफी पिछड़ा हुआ था। पृथक राज्य बनने के बाद मात्र 25 वर्षों में प्रदेश के शहरों और ग्रामीण इलाकों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब, छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। उक्त विचार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने म्यूनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव समारोह में व्यक्त किया।

40 हजार नए स्कूल खुले

विधानसभा अध्यक्ष डा.सिंह ने कहा कि राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में छत्तीसगढ़ में असंतुलन की स्थिति रही तथा कुपोषण एवं पलायन जैसी चुनौतियां थी। जब मुझे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला तब राज्य में अधोसंरचना की कमी को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कराया। प्रदेश में 40 हजार नये स्कूल खोले गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बड़ी संख्या में हजारों किमी सड़कों का निर्माण कराया गया।

See also  BIG BREAKING : TRP की खबर पर लगी मुहर, खैरागढ़ उपचुनाव के लिए यशोदा वर्मा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

149 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी

डा.सिंह ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहे है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। बीते खरीफ सीजन में राज्य में 149 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान खरीदी की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 1000 रूपए की राशि अंतरित की जा रही है। महिलाओं को इस योजना के तहत अब तक 12 हजार 983 करोड़ रूपए की मदद दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में लगभग साढ़े सात लाख आवास बनाए गए है।
कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा आदि उपस्थित रहे। लोक गायिका आरू साहू ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा।

See also  रायपुर कोचिंग सेंटर जांच: सीएम साय ने दिए सख्त निर्देश, दिल्ली से लौटते ही लिया ये बड़ा फैसला

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।