एयर इंडिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब 40 साल से जारी एयर इंडिया का सफर आज खत्म हो गया। विमान कंपनी एयर इंडिया ने यहां से सामान समेट लिया है।

बता दें कि एयर इंडिया ने रायपुर से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पहले ही बंद कर दी थी। एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद से ही रायपुर से पहले दिल्ली और अब मुंबई की उड़ानों को बंद कर दिया गया।

बड़ी एयरलाइंस के बंद होने के बाद अब छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो एयरलाइंस हो गई है। आधे से ज्यादा उड़ानें इसी एयरलाइंस की ओर से संचालित की जा रही है। इसके अलावा विस्तारा एयरलाइंस दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानों का संचालन कर रहा है। हालांकि एयर इंडिया की सेवाएं बंद हो जाने से विदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।