रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 4.5 एकड़ सरकारी जमीन को एक निजी बिल्डर को बेचे जाने के खिलाफ किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर भूमि घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सौदा आम जनता के हितों के साथ अन्याय है। क्रांति सेना के नेताओं ने इसे “जनता की संपत्ति की लूट” करार देते हुए सरकार से इस फैसले को तुरंत रद्द करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों की मांग

4.5 एकड़ जमीन को प्राइवेट बिल्डर को बेचने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए। इस भूमि को जनहित में उपयोग किया जाए, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए। इस सौदे की न्यायिक जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। हालांकि अभी तक इस मामले में प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।