रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने राज्य के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू की जांच में यह सामने आया है कि निरंजन दास ने अपने कार्यकाल के दौरान एक संगठित सिंडिकेट खड़ा किया था। इस गिरोह में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, तत्कालीन विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर सहित कई नाम शामिल थे।

बता दे कि रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास गरियाबंद कलेक्टर और राज्यपाल के सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पास छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव, आबकारी आयुक्त, बेवरेज कॉर्पोरेशन के एमडी की जिम्मेदारी थी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।