रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बरमकेला नगर पंचायत की महिला आरक्षित सीट पर पुरुष उम्मीदवार मनोहर नायक को टिकट दे दिया है। इस चूक पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कटाक्ष किया और कहा, शायद यह टाइपिंग एरर है। भूपेश जी और सचिन जी, कृपया इसे सुधार लें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का माहौल गर्म हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के महापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

बिलासपुर में कांग्रेस के प्रमोद नायक का मुकाबला भाजपा की पूजा विधानी से होगा, जबकि राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव का सामना कांग्रेस के निखिल द्विवेदी से होगा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा, और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

See also  Raipur City News: फर्नीचर गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।