रायपुर। वैसे तो प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं जारी हैं। जिसकी जांच समय समय पर सीएम भूपेश बघेल धरातल पर करते रहते हैं। फिर चाहे वो बात न्याय योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि की फोन पर खुद किसानों से बात कर जानकारी लेने की हो, टोल फ्री नंबर पर कॉल कर कर्मचारियों की सक्रियता परखने की हो या फिर मितान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की बात हो।

इस बार सीएम भूपेश बघेल ने मितान योजना को परखा है। दरअसल सीएम भूपेश बघेल के पोते का आधार कार्ड बनना था। सीएम के घर से मितान के टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के घर मितान के प्रतिनिधि जरूरी प्रक्रिया करने पहुंचे और फिर तय सीमा में आधार कार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया।

मुख्यमंत्री ने मितान के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री की बहू और पोते को आधार कार्ड सौंपते फोटो को ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि..

See also  लॉकडाउन में 108 संजीवनी एक्सप्रेस भी डाउन, आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल

आप सबकी तरह आज मेरे भी घर मितान ने पहुंचकर मेरे पौत्र का आधार पंजीयन किया। अब सिर्फ एक कॉल पर इतनी सुविधाएं मिलने पर सबको सुगमता हो रही है, ये देखकर संतोष है। मितान योजना का लाभ पाने केलिए 14545 पर कॉल करें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।