टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार का भीषण हादसा हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंद्र साव अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार सोनभद्र के पास एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में इंद्र साव को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। हालांकि, उनके परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

इंद्र कुमार साव छत्तीसगढ़ के भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2023 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।