रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ की कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। एक साल पहले जालंधर में एक धर्म सभा के दौरान उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे पादरी बजिंदर सिंह से आशीर्वाद लेते हुए कह रही थीं, मैं जो कुछ भी हूं, पप्पा जी के आशीर्वाद से हूं। उस समय बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

अब, पादरी बजिंदर सिंह को यौन शोषण के आरोप में दोषी करार दिए जाने के बाद यह वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक से जनता से माफी मांगने की मांग की है।

विधायक कविता प्राण लहरे की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद विधायक कविता प्राण लहरे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे एक जनप्रतिनिधि हैं और सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलती हैं और सभी धर्मों के आयोजनों में भाग लेना गलत नहीं है। उन्होंने भाजपा के आरोपों को राजनीतिक स्टंट बताया और इसे बेबुनियाद करार दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।