घोषणापत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है, जहां भाजपा ने 10 में से 10 नगर निगमों में बढ़त बना ली है। वहीं, कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी विजयी हो चुके हैं। भाजपा की बढ़त को देखते हुए जिला कार्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जश्न के लिए 10 हजार लड्डू, 3 हजार गुलाब जामुन और 1 हजार से अधिक बालूशाही तैयार की गई हैं।

रायपुर नगर निगम में भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

भाजपा ने रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है और उनकी जीत पक्की है। बता दें मीनल चौबे 22 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और कार्यालय पर ताला लगा हुआ है।

नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव परिणाम

  • धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायतों में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।
  • सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
  • कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यह सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र है।
See also  संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को सीएम भूपेश ने चार्ज किया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।