रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित हो गया है। इस विधेयक के पास होने से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। संशोधन के तहत अब नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा होने के बाद 6 माह तक प्रशासकों की नियुक्ति की जा सकेगी।

नए संशोधन के अनुसार, महापौर और नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अब प्रत्यक्ष रूप से जनता के माध्यम से होगा। इससे स्थानीय निकायों में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

विधेयक में यह भी प्रावधान है कि निकाय और पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण अधिकतम 50 प्रतिशत के नियम के तहत दिया जाएगा। यह संशोधन विधेयक विधानसभा में विपक्ष की अनुपस्थिति के दौरान पारित किया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।