छत्तीसगढ़ः रजिस्ट्री को लेकर जारी की नई गाइड लाइन, अब मिलेगी 30 प्रतिशत तक की छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि की रजिस्ट्री में मिली 40 प्रतिशत तक की छूट की योजना भले ही 31 मार्च 2022 से समाप्त हो गई पर इसके साथ ही शासन की पुरानी घोषणा फिर से प्रभावशील हो गई। इस घोषणा में रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत तक की छूट का प्रविधान है। स्टांप ड्यूटी में लोगों को राहत मिली है। स्टंप ड्यूटी को 5 प्रतिशत से घटा कर 4 प्रतिशत किया गया है।

बता दें कि 40 प्रतिशत की छूट योजना ने छत्तीसगढ़ में सारे रिकार्ड तोड़ दिये। छूट का लाभ लेने 31 मार्च को 809 लोगों ने पंजीयन कराया था। इस कारण रात 12 बजे तक पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री हुई है। शासन को 31 मार्च को ही करीब 10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

स्थिति ये है कि राज्य के कई पंजीयन कार्यालयों में वार्षिक लक्ष्य समय पूर्व पूरा होने पर इसमें दो से तीन बार की वृद्धि की गई। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े नहीं आये हैं पर अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार, इस साल लक्ष्य से लगभग 25 प्रतिशत तक की अधिक आय हुई है। अभी तक लगभग 1919 करोड़ की आय के आंकड़े सामने आ रहे हैं। अंतिम आंकड़ों में ये संख्या बढ़ने की संभावना है।

See also  किशनपुर हत्याकांड : पांच आरोपियों को 4-4 बार उम्रकैद की सजा,पति-पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से कर दी गई थी हत्या

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।