Chhattisgarh News

टीआरपी डेस्क। Chhattisgarh News : एशिया का सबसे बड़ा लोहे का कारखाना भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान हुए ब्लास्ट से छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में 2 बीएसपी कर्मी व 4 ठेका श्रमिक शामिल हैं। सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भिलाई स्टील प्लांट के MRD यूनिट 2 में हुई है।

बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट में यह हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन ऑपरेटर थिंबल को स्टिकर से छुड़ा रहा था। तभी हॉट मेटल में धमाका हुआ जिससे आसपास काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारी हॉट मेटल के संपर्क में आने झुलस गए। इस हादसे में सबसे ज्यादा क्रेन ऑपरेटर मनीष साहू घायल हुआ है। मनीष साहू को पेट में गंभीर चोट आई है।

घायलों को उपचार के लिए भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। मनीष साहू, पी राजू नायर, रजनीश चौहान, विजय कुमार व मैथी अलगन इस ब्लास्ट की चपेट में आए गए। वहीं एक घायल को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।