Chhattisgarh News: जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से आज सीएम विष्णदेव साय छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। सीएम की वापसी में भाजपा के नेताओं ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। वहीं विष्णुदेव साय ने अपनी यात्रा को लेकर रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इस निवेश देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी साथ ही छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदृष्टि और नेतृत्व लगातार हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा दे रहे हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पवेलियन लगाया गया, जिसे 24 अगस्त से 30 अगस्त तक हर दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा। इस पवेलियन के माध्यम से राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी गई, सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से प्रदेश के ऐतिहासिक जुड़ाव को प्रस्तुत किया गया और ढोकरा कला, कोसा जैसे छत्तीसगढ़ के अनूठे हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किये गए।

See also  बालोद: रेप मामले में डिप्टी कलेक्टर की जमानत याचिका खारिज, फरार आरोपी की तलाश जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए नए निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खोले हैं, और आने वाले समय में इन प्रयासों का लाभ राज्य की जनता को सीधे मिलेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।