रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा और युवा मोर्चा में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। ये सभी नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

जारी सूची के अनुसार, अल्पसंख्यक मोर्चा में 9 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए 5 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा युवा मोर्चा में 13 जिला अध्यक्षों के साथ-साथ महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है।

देखें लिस्ट

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाअध्यक्षों की सूची

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्षों की सूची

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों की सूची

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।