मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता की मिसाल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता की मिसाल

Chhattisgarh News: कोरिया जिले में रेत के खेल को लेकर मचे घमासान ने पूरे छत्तीसगढ़ को सन्न कर दिया है। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और वीरू सिंह की बेरहमी से हत्या के बाद मामला अब सीएम हाउस तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर पहली बार खुलकर बात की है। रायपुर से सूरजपुर दौरे पर निकलने से पहले सीएम ने दो टूक कह दिया कि जांच जारी है और किसी भी सूरत में दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा।

खूनी खेल में गई दो जानें

मंगलवार रात रेत उत्खनन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खौफनाक मोड़ ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में भरत सिंह गहरवार की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अस्पताल ले जाते समय वीरू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। अंबिकापुर के अस्पताल में तीन और लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो योगेंद्र सिंह अभी बयान देने की हालत में है, जिससे इस कांड की पूरी परतें खुलने की उम्मीद है।

See also  असम : पीएम मोदी का राहुल पर पलटवार- माताओं और बहनों का कवच, कोई डंडा नहीं मार सकता

आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब कानून अपना काम करेगा। स्थानीय लोग इस बात से डरे हुए हैं कि दिन-दहाड़े रेत के चक्कर में ऐसी वारदात कैसे हो गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।