धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विधायक दफ्तर ( MLA Office ) के बाहर एक युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने अतिक्रमण करने के मामले में उसने कार्रवाई की मांग विधायक से की थी। मगर इस मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद नाराज होकर विधायक कार्यालय के सामने युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की।

युवक का नाम ओमी तातेड़ बताया जा रहा है और वह नगरी का रहने वाला है। आरोप है कि जीनियस पब्लिक स्कूल ने रास्ते की जमीन को अधिगृहत कर लिया है। इसी के साथ ही सांठगांठ कर मुआवजे की भी राशि ले ली। इस मामले में नगरी विधायक लक्ष्मी ध्रुव ( MLA Laxmi Dhruv ) से युवक लगातार शिकायत कर रहा था और मामले में कार्रवाई की गुहार लगा रहा था।

See also  'साडा' के सस्पेंडेड CEO के के श्रीवास्तव, जिसने खड़ा किया अपना विशाल साम्राज्य, अब धोखाधड़ी की FIR से चर्चा में…

लेकिन विधायक ने जब बातों को अनसुना कर दिया, तो बुधवार की दोपहर युवक ने पहले तो विधायक दफ्तर में जाकर अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी ली। बाद में उसे जब मालूम हुआ कि उसकी शिकायत पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी है तो नाराजगी जताते हुए उसने खुदकुशी करने की कोशिश की।

युवक को गंभीर हालत में नगरी अस्पताल ( Dhamtari ) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के पास से सुसाईड नोट बरामद किया है। अब नगरी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। युवक ने सुसाइड करने से पहले ही लोगो को जनकारी दे दी थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।