हाईकोर्ट भवन के सामने न्याय का हथौड़ा और सरकारी भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर का दृश्यांकन
हाईकोर्ट ने सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

Chhattisgarh News: बिलासपुर हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले एक शिक्षिका के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए शासन और शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि उन्हें 30 जून को सुबह 11 बजे तक पदोन्नत पद पर नए विद्यालय में ज्वाइनिंग कराई जाए।

याचिकाकर्ता मीना सिंह पहले अंबिकापुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला बंधियाचुआ में पदस्थ थीं। विभाग ने उनका पदोन्नयन कर लखनपुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला बंधा में पदस्थापना का आदेश जारी किया था।

हालांकि, उन्हें मूल विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन अंबिकापुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा तकनीकी रूप से रिलीव नहीं किए जाने के कारण वह नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रही थीं। इस कारण उनका पदोन्नयन प्रभावित हो रहा था।

मामले की सुनवाई जस्टिस बी.डी. गुरु की एकलपीठ में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि मीना सिंह को 30 जून को सुबह 11 बजे तक हर हाल में पूर्व माध्यमिक शाला बंधा, विकासखंड लखनपुर में पदोन्नत पद पर ज्वाइनिंग की अनुमति दी जाए।

हाईकोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता को भी निर्देश दिया कि आदेश की आधिकारिक सूचना उसी दिन दोपहर 2:15 बजे तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रशासन को भेजी जाए, ताकि तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही, कोर्ट ने आदेश के पालन की निगरानी के लिए मामले को 30 जून को दोबारा सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन हुआ है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।