रायपुर। कथित अश्लील सीडी कांड (CD Scandle) के आरोपी रिंकू खनूजा के खुदकुशी मामले (Rinku Khanuja Suicide Case) में पुलिस ने एकबार फिर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को कारोबारी सुरेश गोयल को नोटिस देकर पुलिस ने तलब किया है। करोबारी सुरेश गोयल को पुलिस ने सुबह 11 बजे सिविल लाइन थाने (Civil Lines Police Station) बुलाया था। मगर कारोबारी ने पुलिस को लिखित सूचना दी है कि वो बाहर हैं इसलिए नहीं आ सकते हैं।

एसएसपी आरिफ शेख ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि रिंकू खानूजा आत्महत्या मामले में सुरेश गोयल से पूछताछ की जानी थी। सिविल लाइन सीएसपी त्रिलोक बंसल ने बताया की नोटिस देकर पूछताछ के लिए 11 बजे बुलाया गया था। लेकिन उनके बेटे की ओर से लिखित सूचना दी गयी है कि वो बाहर हैं। उन्हें पुनः नोटिस देकर बुलाया जाएगा।

आपको बता दें कि रिंकू खनूजा आत्महत्या मामले में लवली समेत तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मंत्री मूणत के अश्लील सीडी कांड (CD Scandle) मामले में सीबीआई के पूछताछ के दौरान रिंकू ने आत्महत्या की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtubeपर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।