Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के सांसद चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सांसद महाराज सोमवार देर रात रायपुर से अंबिकापुर लौटे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और राजयपाल से मुलाकात की। घर लौटने के कुछ घंटों बाद ही उनकी तबियत में अचानक गिरावट आई।

उन्हें पेट संबंधी तकलीफ के चलते सुबह करीब 3 बजे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है। फिलहाल, चिंतामणि महाराज की हालत स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि सांसद चिंतामणि राजधानी रायपुर स्थित राजभवन से राज्यपाल से मिलकर रात तकरीबन 9 बजे के आसपास अम्बिकापुर के लिए निकले थे। रास्ते में कोरबा जिले के ग्राम मोरगा के पास अचानक सांसद चिंतामणि के पेट में दर्द होने लगा वे काफी असहज महसूस करने लगे।

See also  CG liquor scam : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने इस तारीख तक EOW की रिमांड में भेजा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।