एक्शन में सीएम भूपेश बघेल, बीईओ को तत्काल हटाने के दिए निर्देश, जानें क्या है वजह

Chhattisgarh: विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघले भेंट मुलाकात के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जन-जन से संवाद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भेंट मुलाकात के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने उनकी मांगों को तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिया साथ ही युवाओं से उन्होंने शासकीय योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। भेंट-मुलाकात की अगली कड़ी में सीएम बघेल अब फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी साधने जा रहे हैं।

सीएम भूपेश बघेल 26 जुलाई को फर्स्ट टाइम वोटर्स से सीधा संवाद करने वाले हैं। इस कार्यक्रम को NSUI राजधानी रायपुर में आयोजित कर रही है। कार्यक्रम पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

नए मतदाताओं को साधने के लिए NSUI द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होंगी। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद रहेंगे। ऐसी खबरें हैं कि इस दौरान छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। बता दें कि इस बार 5 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़ने वाले हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात के लिए युवाओं मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। सीएम बघेल ने भी हाथ हिलाते हुए छात्रों का अभिवादन किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।